Thursday, November 14, 2024
Wednesday, November 13, 2024
अखिलेश जो इतना 'डरा' रहे हैं, चुनाव में क्या 'घबरा' रहे हैं ?
57 मिनट में 17 बार अखिलेश की 'घबराहट', नतीजों की आहट ?
'घबराहट, अन्याय, व्यवहार' - अखिलेश के ये शब्द, कहर योगी का ?
उद्धव के हेलिकॉप्टर की EC ने की जांच तो हेकड़ी क्यों दिखाई ?
संविधान की ललकार, फिर अफसर पर क्यों खींचे तलवार ?
मोदी-योगी फैक्टर आगे, विपक्ष 'घबराहट' में भागे ?
----------------------
INTRO PART 1 -
नमस्कार
मैं हूं नाविका कुमार...।
' लोकतंत्र आज नहीं आएगा
इस साल नहीं आएगा,
कभी नहीं आएगा,
समझौते और डर से नहीं आएगा।'
ये एक मशहूर अमेरिकी कवि की कविता है जो संदेश दे रही है कि समझौते और डर से लोकतंत्र नहीं आएगा।
लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ संविधान की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार के कुछ शब्द वायरल हो रहे हैं ।
2 दिनों पहले अपने उम्मीदवारों से पूछ रहे थे -
' कोई घबरा तो नहीं रहा है यहां पर? '
और आज यूपी के अफसरों को बता रहे थे हमारी सरकार आने पर -
' जैसा व्यवहार आपका वैसा व्यवहार हमारा'
मैं आगे कुछ और कहूं - सुन लीजिए उनका आज का ये बयान।
TAKE AKHILESH YADAV TODAY BITE
...................
INTRO PART 2 -
ये शब्द कानपुर के सीसामऊ में कहे गए हैं, जहां अखिलेश के विधायक रहे इरफान सोलंकी को MP-MLA कोर्ट से सजा के बाद चुनाव कराया जा रहा है।
और 2 दिनों पहले जब उन्होंने कुंदरकी सीट के चुनाव प्रचार में अपने उम्मीदवारों की घबराहट का मीटर नापा था, तब मैं बताना चाहती हूं कि....
वहां 57 मिनट में 17 बार अखिलेश की जुबान पर घबराहट शब्द आया था, और उनके भाषण के आखिरी 24 सेकेंड्स में तो वो छह बार उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से घबराहट के बारे में पूछते रहे थे।
मैं आपको बता दूं कि कुंदरकी सीट पर 60 फीसदी मुस्लिम आबादी है लेकिन BJP को छोड़कर SP, BSP, AIMIM और चंद्रशेखर आजाद ने मुस्लिम कैंडिडेट उतारे हैं।
उधर करहल सीट पर भी अखिलेश के परिवार की लड़ाई हो रही है।
सवाल पब्लिक का है कि क्या अखिलेश को यूपी का उपचुनाव फंसता दिख रहा है, इसलिए कभी घबराहट है तो कभी डर दिखा रहे हैं ?
उधर संविधान की शपथ हर रोज लेने वाले INDIA गठबंधन के नेता उद्धव ठाकरे चुनाव अधिकारियों को देख लेने की भाषा में बात करते दिखे।
मल्लिकार्जुन खड़गे भी हिंदुओं को मोदी-योगी के संदेश के जवाब में कहते सुने गए - डरोगे तो मरोगे।
क्या यूपी से महाराष्ट्र तक मोदी-योगी फैक्टर आगे, इसलिए विपक्ष 'घबराहट' में भागे ?
अखिलेश जो इतना 'डरा' रहे हैं, चुनाव में क्या 'घबरा' रहे हैं ?
सवाल पब्लिक का आज यही है।
TAKE STING
.............
ANCHOR 1
यूपी में 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है और अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ दोनों के लिए ये बड़ा मौका है।
लेकिन अखिलेश यादव ने नवंबर में सिर्फ 3 रैलियां की हैं -
आज यानी 13 नवंबर को सीसामऊ में
11 नवंबर को मुरादाबाद के कुंदरकी में
इसके पहले 5 नवंबर को गाजियाबाद में
इसके उलट योगी आदित्यनाथ यूपी से लेकर झारखंड और महाराष्ट्र तक 'बंटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं' के नारे पर आक्रामक हैं। उन्होंने तीनों राज्यों में कम से कम 26 जनसभाएं की हैं।
मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी कि चुनाव में किसकी रणनीति क्या है ?
लेकिन जनता के बीच क्या वायरल हो रहा ये जरूर बताऊंगी।
मसलन आज जब अखिलेश ये कह रहे थे कि मुख्यमंत्री योगी के पेट में PDA के नारे से दर्द हो रहा है, तब देखिए किस तरह उनसे PDA के ही घबराने का स्लिप ऑफ टंग हो गया।
UPSOUND
.........
ANCHOR 2
चलिए आज तो अखिलेश बोलते-बोलते बोल गए। लेकिन कुंदरकी में बार-बार अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे थे - घबरा तो नहीं रहे ? सुनिए उनका ये बयान।
TAKE AKHILESH DVE BITE
...........
ANCHOR 3
आपने सुना...अखिलेश ही अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे - कोई घबरा तो नहीं रहा?
उधर अखिलेश यादव के साथ-साथ शिवपाल यादव ही अफसरों को ये भी बता रहे हैं कि लाल स्याही से नाम डायरी में लिख लिया गया है। सरकार बनने पर सबका हिसाब होगा।
इस बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से लेकर एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और नितिन गडकरी के हेलिकॉप्टर की जांच की। क्योंकि ये सामान्य चुनाव प्रक्रिया है। तो सिर्फ उद्धव ठाकरे ही चुनाव आयोग के अधिकारियों से उनका आई-कार्ड चेक करते और उनका अप्वाइंटमेंट लेटर मांगते देखे गए। देखिए कैसे।
TAKE UDDHAV VIRAL AUDIO UPSOUND
.........
सवाल पब्लिक का
1- अखिलेश यादव की 'घबराहट' और अफसरों को उनका अल्टीमेटम - क्या यूपी चुनाव उन्हें फंसता दिख रहा है ?
2- जुबान पर संविधान लेकिन अफसर को उनकी ड्यूटी पर डांटेंगे...क्या अखिलेश, उद्धव जैसे नेता चुनाव में हंगामा खड़ा करना चाहते हैं ?
3- हिंदुओं को मोदी और योगी के स्पष्ट संदेश के आगे क्या विपक्ष हताश नजर आ रहा है ?
....................
GUEST
राधिका खेड़ा, प्रवक्ता, BJP
अजय वर्मा, नेता, कांग्रेस
डॉ अजीज खान, प्रवक्ता, SP
दानिश कुरैशी, प्रवक्ता, AIMIM
किशोर तिवारी, प्रवक्ता, शिवसेना(UBT)
हर्षवर्धन त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार
Tuesday, November 12, 2024
Sunday, November 10, 2024
Subscribe to:
Posts (Atom)