तुम जियो हजारों साल लेकिन मोदी पर क्यों 'बवाल' ?
'मुहब्बत की दुकान' में मोदी से 'नफरत' बिकती है ?
मोदी 10 साल से डटे, कांग्रेस का 'दिल-जले' ?
PM पद पर मोदी की 'तपस्या', राहुल को 'समस्या' ?
__________________
SHOW ROLL
______
BITE (MALLIKARJUN KHARGE)
(मैं 83 साल का हूं.. इतना जल्द मरने वाला नहीं हूं.. जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा..)
______
ANCHOR LINK
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ये बयान एक नई बहस को जन्म दे गया है...
बहस ये है कि लोकतंत्र में विचारधारा की लड़ाई होती है या फिर ये जिंदगी और मौत का सवाल होती है ?
राजनीति में मतभेद होता है या मनभेद होता है ?
जम्मू-कश्मीर की चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे के ये शब्द उस समय निकले जब अचानक भाषण देते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई थी...
खड़गे के भाषण के वक्त मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं को उन्हें संभालना पड़ा।
83 साल के खड़गे की तबीयत बिगड़ जाने की खबर मिलते ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया और हाल-चाल जाना।
लेकिन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खड़गे के रवैये पर सवाल उठाया है।
अमित शाह ने कहा -
' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरुचिकर और अपमानजनक बयान देने में अपनी पार्टी के नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया। प्रधानमंत्री के खिलाफ कड़वाहट भरे द्वेष में उन्होंने बेवजह अपने खुद के स्वास्थ्य को घसीटा। ये दिखाता है कि कांग्रेस के लोगों में PM मोदी के खिलाफ कितनी नफरत भरी है और कितना डर बैठा है ? जहां तक खड़गे जी के स्वास्थ्य का सवाल है, मोदी जी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं, हम सब प्रार्थना करते हैं कि वो लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं। ईश्वर करे कि वो लंबे समय तक जिएं और 2047 में विकसित भारत बनते देखें।'
सवाल पब्लिक का है कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे नरेंद्र मोदी का राजनीतिक विरोध भर कर रहे हैं या कांग्रेस के नेताओं में वाकई मोदीफोबिया है ?
कांग्रेस के नेताओं की दलील है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के बाद उनमें उत्साह भर गया है।
लेकिन क्या नरेंद्र मोदी लगातार 3 टर्म से देश की सत्ता में हैं, इसलिए कांग्रेस को शूल चुभ रहे हैं ?
खड़गे जी जिएं हजारों साल लेकिन मोदी के खिलाफ क्यों ऐसा 'बवाल' ?
सवाल पब्लिक का आज यही है।
TAKE STING
______________
ANCHOR 1
मल्लिकार्जुन खड़गे का राजनीतिक करियर बहुत लंबा है।
उन्होंने राजनीति के उस दौर को जिया है जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष रखने गए थे।
खड़गे राजनीति की उस परंपरा को भी समझते हैं जब विपक्ष में होने के बावजूद नरेंद्र मोदी सरकार के पहले टर्म के आखिरी संसद सत्र में मुलायम सिंह यादव ने नरेंद्र मोदी की जीत की कामना की थी।
2014 में 15वीं लोकसभा के विदाई भाषण में नेता प्रतिपक्ष रहीं सुषमा स्वराज ने भी कहा था - मैं आप सभी को विजयी भव का आशीर्वाद नहीं दे सकती लेकिन यशस्वी भव कहूंगी।
इन्हीं भावनाओं से भारत का लोकतंत्र मजबूत बनता है। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी को हराने को अपनी जिंदगी से जोड़ रहे हैं। और कांग्रेस इसे पार्टी का बूस्टर डोज मान रही है। सुनिए कांग्रेस के मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा का ये बयान।
TAKE PAWAN KHERA BITE
(पवन खेड़ा,अध्यक्ष, मीडिया एवं प्रचार विभाग, कांग्रेस
अमित शाह जी को ये बता दें कि जब से खड़गे साहब ने ये कहा है तब से हम जैसे करोड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह आ गया है, क्योंकि देश को ऐसी ताकतों से मुक्त कराने की जो महत्वाकांक्षा है, उससे अच्छी महत्वाकांक्षा कोई हो ही नहीं सकती। और, मोदी से नफरत नहीं है, लेकिन देश से मुहब्बत है। और जिसको भी देश से मुहब्बत है, वो मोदी जैसी ताकतों को तो देश से हटाना ही चाहेगा, उनको हराना ही चाहेगा।)
______________
ANCHOR 2
पवन खेड़ा को आपने सुना...कह रहे हैं मोदी से नफरत नहीं देश से मुहब्बत है...
UPSOUND
लेकिन 2023 में नरेंद्र मोदी के पिता पर पवन खेड़ा की ही अभद्र टिप्पणी के बाद जब पवन खेड़ा की गिरफ्तारी हुई थी...तब दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़़े-बड़े कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगे थे।
फिर भी राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान चलती है। अभी अमेरिका में राहुल ने क्या कहा था, आपको सुनवाती हूं।
TAKE RAHUL BITE
(10 सितंबर 2024
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
मैं मिस्टर मोदी से नफरत नहीं करता। मैं सुबह उठता हूं और उनका एक पॉइंट ऑफ व्यू होता है, मैं उनकी सोच से सहमत नहीं होता पर मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं। कई बार मुझे उनसे सहानुभूति होती है, तो मैं ये नहीं सोचता कि वो मेरे दुश्मन हैं। और अब मैं उनसे नफरत करूंगा, नहीं। उनके सोचने का तरीका अलग है, मेरा अलग है।)
______________
ANCHOR 3
राहुल का दावा आपने सुना...लेकिन सिर्फ प्वाइंट ऑफ व्यू अलग होता है, नफरत नहीं करते तो क्या प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द निकल सकते थे ? सुनिए फरवरी 2020 में राहुल का बयान क्या था ?
TAKE RAHUL DANDA MARENGE BITE
(हिंदुस्तान के युवा राहुल गांधी को डंडा मारेंगे)
____________
ANCHOR 4
BJP का आरोप है कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर टारगेट करती है।
ऐसे में जब नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का जिंदा रहने वाला बयान आया तो बीजेपी ने पलटवार में देरी नहीं की। सुनिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा।
TAKE RAJNATH BITE
(राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
सुरक्षा के जवानों को उनको हटाना पड़ा पकड़कर। लेकिन जब सुरक्षा के जवान ले जा रहे थे पकड़कर तब भी कह रहे थे, कि मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक मोदी को कुर्सी से नहीं उतार दूंगा। खड़गे साहब, मैं कुछ ज्यादा नहीं कहना चाहता, इतना ही कहना चाहूंगा.. कलियुग की मर्यादित आयु 125 वर्ष होती है, परमात्मा करे कि आप 125 वर्ष तक जिंदा रहें और तब तक मोदी जी भी भारत के प्रधानमंत्री बने रहें।)
_____________
सवाल
1. खड़गे के बयान पर मोदी से 'नफरत' और 'डर' का अमित शाह का आरोप दमदार है ?
2. क्या 'मुहब्बत की दुकान' चलाने के राहुल के दावे के बावजूद कांग्रेस में मोदी से मतभेद नहीं मनभेद है ?
3. क्या तीसरे टर्म में भी मोदी को नहीं हटा पाने की खीज विपक्ष दिखा रहा है ?
4. क्या जब तक मोदी हैं, राहुल का PM पद का चांस नहीं, इसलिए मोदी पर ऐसा बयान आया ?
___________
DEBATE PANEL
शहजाद पूनावाला, प्रवक्ता, BJP
तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
राज कुमार भाटी, प्रवक्ता, SP
विवेक श्रीवास्तव, राजनीतिक विश्लेषक
हर्षवर्धन त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार
No comments:
Post a Comment