Thursday, October 3, 2024

एंटी-सनातन सोच..सद्गुरु के आश्रम पर स्टालिन की 'फौज' ?

सनातन नष्ट नहीं कर पाए तो सद्गुरु मोहरा ?

'मठाधीश को माफिया' साबित करने का षडयंत्र है ?

'डरो मत' राहुल कहते...दोस्त स्टालिन सनातन को डराते ?

_______________________

नमस्कार


जिस राज्य की सरकार के नाक के नीचे सनातन को कोरोना  बताया गया...


सनातन को नष्ट करने की बात हुई..


सनातन विरोधी रवैये के तहत हिंदी पट्टी के राज्यों को गोमूत्र स्टेट कहा गया...


उसी तमिलनाडु में राहुल गांधी के दोस्त एम के स्टालिन की पुलिस एक बार फिर सनातन पर कटघरे में खड़ी हो गई है।


आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के कोयंबट्टूर आश्रम में 150 पुलिसवालों की फौज उतारने को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा स्टैंड लिया।


मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की टिप्पणी थी -


"आप सेना या पुलिस को ऐसी संस्था के परिसर में इस तरह से उतारने का आदेश नहीं दे सकते "


सद्गुरु के आश्रम में 2 महिलाओं को लेकर habeas corpus petition यानी गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाए गए व्यक्ति को सामने लाने की याचिका डाली गई थी...

42 साल और 39 साल की ये दो महिलाएं बहनें हैं और अपनी मर्जी से सद्गुरु के ईशा योग फाउंडेशन आश्रम में रहती हैं, ऐसा उन्होंने आज सुप्रीम कोर्ट में कहा है। लेकिन इनके पिता का आरोप है कि उनका ब्रेनवॉश कर आश्रम में रखा जा रहा है। 

आपको बता दूं कि मद्रास हाई कोर्ट ने पिता की याचिका पर जांच का आदेश तमिलनाडु सरकार को दिया था...लेकिन राज्य सरकार ने 150 पुलिसवालों को आश्रम भेज दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।


सवाल पब्लिक का है कि क्या सनातन विरोधी सोच के तहत हाई कोर्ट के आदेश का सहारा लेकर सद्गुरु के आश्रम को निशाना बनाया गया ?


आज सुप्रीम कोर्ट ने दोनों महिलाओं का वर्चुअल बयान सुनने के बाद ना सिर्फ केस को अपने पास ट्रांसफर किया...पुलिस को कोई एक्शन नहीं लेने का आदेश भी दिया।


जब इन दिनों अखिलेश यादव का बयान सुर्खियों में है कि - 

' मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता '


और जब राहुल गांधी का ये बयान भी विवादों में है कि -

'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नाच-गाना हो रहा था'

तब सद्गुरु का ये मामला क्या ये सवाल खड़े नहीं करता कि -

'मठाधीश को माफिया' साबित करने का षडयंत्र चल रहा है ?

एंटी-सनातन सोच...क्या इसीलिए सद्गुरु के आश्रम में उतरी स्टालिन की 'फौज' ?


सवाल पब्लिक का आज यही है।


TAKE STING


++++++++++


ANCHOR 1

सद्गुरु के आश्रम में 2 महिलाओं को लेकर उठे सवालों की जांच पर सवाल नहीं है...


मामला उठा है तो जांच जरूर होनी चाहिए लेकिन सवाल राज्य सरकार की नीयत का है।


30 सितंबर को मद्रास हाई कोर्ट ने 2 महिलाओं के मामले में जांच का आदेश दिया...


और 1 अक्टूबर को 150 पुलिस वाले आश्रम में उतार दिए गए...


2 अक्टूबर गांधी जयंती थी...


और आज 3 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में Urgent Hearing हुई


DRY

इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एम के स्टालिन की पार्टी DMK के बड़े नेता टी.के.एस. एलंगोवन हिंदुओं को जातियों में बांटने की कोशिश करते दिखे...


उन्होंने ये तो कहा कि सद्गुरु का मामला कोर्ट में है, 'मैं नहीं बोलूंगा...' लेकिन फिर क्या कह गए, सुनिए ये बयान....


TAKE ELAGOAN BITE

(टी.के.एस. एलंगोवन, नेता, DMK
ये वो पार्टी है जिसने लंबे समय तक हिंदुओं की भलाई के लिए काम किया है, जिन्हें ऊंची जाति द्वारा हाशिए पर डाला गया और अपमानित किया गया, उन्हीं (ऊंची जाति वालों) को सनातन धर्म कहते हैं, तो हम हिंदुओं के खिलाफ नहीं हैं, हम हिंदुओं के साथ हैं।)

+++++++++
ANCHOR 2

आखिर हिंदुओं के बंटवारे की कोशिश क्यों होती है ?

सनातन को मानने वाले करोड़ों लोगों की भावना का क्या कोई मोल नहीं ?

एक ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में राम मंदिर बना है तो दूसरी ओर सनातन पर हमले बढ़ने का आरोप है... 

BJP साफ तौर पर कहती है कि कभी सीधे तौर पर कभी घुमा फिराकर सनातन को घेरा जा रहा...।

आज सद्गुरु के मामले में एम के स्टालिन जांच को लेकर नहीं, बल्कि सनातन के खिलाफ मौका ढूंढ़ने को लेकर कटघरे में हैं। 

राहुल गांधी से स्टालिन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं...।

क्या डरो मत कहने वाले राहुल गांधी के दोस्त स्टालिन सनातन को डरा रहे ?

वैसे खुद राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं के बयानों को सनातन विरोधी बताकर बीजेपी उन्हें घेरती है। 

आपको दिखाती हूं...नेताओं के ऐसे बयानों को जिन पर बीजेपी सवाल उठा चुकी है।

TAKE DVE OPPOSITION BITE

(क्या ये सनातन विरोधी सोच नहीं ? - HDR


"BYTE_AKHILESH_ON_MATHADHISH_DNB130924_596BTE

13 सितंबर 2024

...............................
"ANI_RAHUL_GANDHI_BYTE_ON_SHAKTI_DN180324_402BTE

17 मार्च 2024

राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस 
हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं, एक शक्ति से लड़ रहे हैं। 
..................................

"BYTE_RAHUL_GANDHI_ON_RAM_MANDIR_DNB280924_728BTE"

00:00 - 00:04 + 00:20 -  


28 सितंबर 2024

राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
आपने राम मंदिर खोला, आपने किसी बढ़ई को देखा, किसान को देखा, मजदूर को देखा? कोई नहीं। डांस गाना चल रहा है। प्रेस वाले हाय..हाय.. हाय कर रहे हैं, नाच गाना चल रहा है, डांस चल रहा है। पूरा हिंदुस्तान डांस कर रहा है। 
...........................

"TN_SENTHIL_KUMAR_BYTE_ON_GOMUTRA_DN051223_1337BTE
00:00 - 00:13

5 दिसंबर 2023

सेंथिल कुमार, DMK
इस देश के लोग आज भी ये सोचते हैं, कि बीजेपी की पावर सिर्फ उन राज्यों में जीतने की है जहां हिंदी बोली जाती है, जिसे हम आम तौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं। आप साउथ इंडिया में नहीं आ सकते। )

++++++++++++++
DRY

सनातन को जब कोरोना बताने का विवाद हुआ था..तब मैंने सद्गुरु के साथ इंटरव्यू किया था। आप भी सुनिए, सद्गुरु का जवाब क्या था।

TAKE SADGURU BITE

(SADHGURU ON SANATAN

जनवरी 2024

नाविका कुमार, ग्रुप एडिटर इन चीफ
इस अवस्था में भी, कोई बाहर आता है और कहता है, सनातन एड्स, कोढ़ है

सद्गुरु
आप वहां मत जाइए। देखिए ये राजनीतिक बातें हैं। मैं राजनीतिक चीजों में नहीं पड़ना चाहता। 

नाविका कुमार, ग्रुप एडिटर इन चीफ
एक सेमीनार है। एक सेमीनार हुआ है कि सनातन को कैसे मिटाया जाए, क्या ये राजनीतिक है? 

सद्गुरु
हां क्योंकि ये देश ऐसे ही चलता है। चुनाव लोगों में विभाजन करके ही चलाए जाते हैं, तो ये अलग बात है।)

+++++++++++++

सवाल पब्लिक का

1. सद्गुरु के आश्रम पर पुलिस एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्टैंड ने विपक्ष की सनातन विरोधी सोच को उजागर किया है ?

2. क्या हिंदुओं को जातियों में बांटना और मठाधीश को माफिया बताना...सनातन पर चोट पहुंचाने का षडयंत्र है ?

3. क्या 'डरो मत' कहने वाले राहुल गांधी सनातन को लेकर हो रहे हमलों पर चुप रह जाते हैं ?


++++++++++++++

PANEL

शहजाद पूनावाला, प्रवक्ता, BJP
तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
अनुराग भदौरिया, प्रवक्ता, SP
रवि श्रीवास्तव, राजनीतिक विश्लेषक
हर्षवर्धन त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार

No comments:

Post a Comment