Wednesday, October 23, 2024

मोदी ने विस्तारवाद रोका या चीन पर 'DDLJ' ?

 LAC पर शर्तों पर झुकता है चीन, झुकाने वाले मोदी ?


राहुल के लिए 'सैनिक पिटे थे' इसीलिए LAC समझौते पर सवाल ? 


जिनपिंग की जिद तोड़कर ही मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता ?


पुतिन को ट्रांसलेटर नहीं चाहिए..यही मोदी मैजिक है ?


--------------------------


नमस्कार



मैं हूं नाविका कुमार...



MODI XI HANDSHAKE TREAT VIS

2020 में LAC पर गलवान में हुई झड़प के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पहली द्विपक्षीय वार्ता हुई।


इस वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी के शब्द हैं -


LED OPEN MODI STATEMENT GFX 

सीमा पर पिछले चार वर्षों में बने मुद्दों पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं।

CONT

आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों का आधार बने रहना चाहिए।

Gfx OUT


SPL ALPHA PM MODI AND CHINA VIS 

रूस के कजान में BRICS समिट के साइडलाइन्स में मोदी-जिनपिंग की इस मुलाकात के बस 2 दिनों पहले LAC पर 2020 से बनी हुई भारत-चीन तनाव की स्थिति दूर करने पर सहमति बनी है।


LED OPEN S JAISHANKAR STATEMENT GFX

इस सहमति के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कहा था कि -

 

" LAC पर Disengagement पूरा हो गया यानी सेनाएं आमने-सामने नहीं होंगी और LAC पर भारत 2020 की तरह पैट्रोलिंग कर सकेगा।"

GFX OUT


DRY

लेकिन एक ओर मोदी जिनपिंग की मुलाकात हुई तो उससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर चीन संकट पर मोदी नीति को DDLJ कहा -


ALPHA CHINA DDLJ ATTACK VIS  

" पहले D का मतलब - Deny यानी इंकार करो,


 दूसरे D से Distract यानी ध्यान भटकाओ, 


L से Lie यानी झूठ बोलो और


 J से Justify यानी न्यायोचित ठहराओ।"

vis OUT

 

DRY

सवाल पब्लिक का है कि अगर जिनपिंग की जिद तोड़कर ही मोदी ने उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की तो क्या कांग्रेस को ये पच नहीं रहा ?


LED OPEN KYA HAI LAC MAAMLA GFX

यहां मैं ये भी बता दूं कि LAC पर पैट्रोलिंग को लेकर जिस सहमति की बात हो रही है उसमें Depsang Plains और Demchok में भी भारत का पैट्रोलिंग अधिकार बहाल हुआ है। और ये मसला 2020 के संघर्ष से पहले का है। 

CONT

पूर्वी लद्दाख में Pangong Tso के क्षेत्र में गलवान संघर्ष के बाद LAC पर भारत और चीन के सैनिकों की mirror deployment हुई थी...यानी बिल्कुल युद्ध की स्थिति बन गई थी...।

CONT

लेकिन बीते 4 साल में 17 राउंड की वर्किंग मेकेनिज्म की बातचीत और 21 राउंड के मिलिट्री डायलॉग के बाद 

CONT

Disengagement हुआ और भारत को पैट्रोलिंग अधिकार वापस मिले...।

GFX OUT


DRY

क्या LAC पर शर्तों पर झुकता है चीन, अगर झुकाने वाले मोदी हों ?


मोदी ने चीन का विस्तारवाद रोका या चीन पर मोदी के 'DDLJ' का कांग्रेस का आरोप दमदार है ?


सवाल पब्लिक का आज यही है।


TAKE STING


DRY

गलवान संघर्ष के बावजूद एक ओर नरेंद्र मोदी ने कूटनीति का रास्ता नहीं छोड़ा... 


MODI NIMU VISIT JULY 2020 VIS

तो दूसरी ओर उन्होंने चीन की विस्तारवाद की नीति पर प्रहार करना जारी रखा।


जुलाई 2020 में प्रधानमंत्री लद्दाख में LAC के दौरे पर गए थे। और उन्होंने वहां कहा था -  


LED OPEN MODI STATEMENT IN LADDAKH GFX

" विस्तारवाद का युग समाप्त हो गया है, यह विकास का युग है। इतिहास गवाह है कि विस्तारवादी ताकतें या तो हार गई हैं या उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। " 

GFX OUT


LED OPEN MODI STATEMENT IN ASEAN GFX

इसी महीने भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भी नरेंद्र मोदी ने कहा था - 


"ये समय विकासवाद का है, ना कि विस्तारवाद का। दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता जरूरी है।"

GFX OUT


DRY

और आज LAC पर भारत को पैट्रोलिंग अधिकार वापस मिलने के बाद जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी सीमाओं के मसले पर मोदी का स्टैंड बहुत साफ था। सुनिए प्रधानमंत्री का ये बयान।


TAKE MODI TODAY BITE

(नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

सीमा पर पिछले चार वर्षों में उत्पन्न हुए मुद्दों पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए। आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों का आधार बने रहना चाहिए। आज इन सभी विषयों पर बात करने का अवसर मिला है। मुझे विश्वास है कि हम खुले मन से बातचीत करेंगे और हमारी चर्चा कंस्ट्रक्टिव होगी।)


..................


JINPING AND MODI STILLS 

नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग के सामने LAC को लेकर बनी सहमति पर सीधी बात की।


जब समझौते का ऐलान हुआ तब भी स्पष्ट रूप से भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पैट्रोलिंग को लेकर 2020 की स्थिति बरकरार हुई।


लेकिन चीन संकट पर मोदी नीति को DDLJ कह रही कांग्रेस के सवाल जस के तस हैं -


LED CONG QUESTION ON LAC GFX

कांग्रेस पूछ रही है कि -


क्या बॉटलनेक जंक्शन से आगे तक हमारी आर्मी पेट्रोलिंग कर सकेगी ?

CONT

क्या डेमचोक के पेट्रोलिंग प्वाइंट तक इंडियन आर्मी पहुंच पाएगी ?

CONT

क्या हमारी आर्मी फिंगर 3 तक सीमित रहेगी या फिंगर 8 तक जा सकेगी ?

CONT

क्या पेट्रोलिंग टीम गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स एरिया में वहां तक जा सकती है जहां पहले जाती थी?

CONT

क्या भारतीय चरवाहों को पारंपरिक चारागाहों तक जाने की अनुमति मिलेगी ?

GFX OUT


DRY

प्रधानमंत्री मोदी के बयान और भारत के विदेश मंत्रालय के साफ बयानों के बावजूद क्या कांग्रेस के इन सवालों को गंभीर कहा जा सकता है ?


या ये एक अहम कूटनीतिक मोड़ पर महज राजनीति के प्रश्न हैं ?


मैं यहां ये भी याद दिला दूं 2022 में जब अरुणाचल में भारत-चीन के बीच तनाव की एक स्थिति बनी थी...तब राहुल गांधी के मुताबिक भारत के सैनिक पिटे थे। सुनिए उन्होंने क्या कहा था ?


TAKE RAHUL FILE BITE

---------


DRY

कांग्रेस को मोदी सरकार की सैन्य नीति और विदेश नीति कभी मजबूत नहीं लगी...


लेकिन मैं आपको कुछ तस्वीरें दिखाती हूं...


SPL ALPHA MODI AND MANMOHAN PIC COMPARISION VIS 

2024 की BRICS समिट में नेताओं के बीच मोदी कहां खड़े हैं, और 2013 की BRICS समिट में डॉ मनमोहन सिंह कहां खड़े थे।


2024 के G7 समिट और 2010 की G20 समिट की भी तस्वीरों से आप सच्चाई समझ सकते हैं। 


2023 में भारत में G20 समिट ने कूटनीति का एक नया फॉर्मेट ही रख दिया। 2007 में G8 समिट में मनमोहन की तस्वीर भी आप देख लीजिए।


ऐसी कई तस्वीरें आपको दिख जाएंगी जब आज के भारत का बढ़ा रुतबा दिखता है।


TREATED MODI JINPING AND PUTIN DINNER VIS 

रूस में आज हुई 16वीं BRICS लीडर्स समिट से पहले भी कल जब मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी...तो पुतिन ने क्या कहा था...वो भी आपको सुनवाती हूं।


TAKE PUTIN BITE   

---------

सवाल पब्लिक का


1- LAC पर मोदी की कूटनीति विजयी हुई तो कांग्रेस को चीन पर मोदी का 'DDLJ' क्यों दिखा ?


2- राहुल के लिए भारत के 'सैनिक चीन से पिटे थे', क्या इसीलिए LAC समझौता कांग्रेस को पच नहीं रहा ?


3- क्या मोदी के लिए पुतिन के शब्द...'ट्रांसलेटर नहीं चाहिए', कूटनीति में मोदी मैजिक का प्रमाण है ? 

------------

GUEST

राधिका खेड़ा, प्रवक्ता, BJP

तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक

डॉ अजीज खान, प्रवक्ता, SP

मेजर गौरव आर्या, रक्षा विशेषज्ञ

आकाश दीप मुनि, राजनीतिक विश्लेषक



No comments:

Post a Comment