Thursday, October 24, 2024

अखिलेश ने खींची लकीर, गठबंधन में राहुल बने 'फकीर' ?

'बात सीट की नहीं जीत की' तो राहुल जीत नहीं दिला सकते ?


अखिलेश के सामने जोर चला नहीं, खड़गे पर फुल कंट्रोल ?


'परिवार बड़ा' इसीलिए खड़गे को बाहर रहना पड़ा खड़ा ?


'इंडिया' गठबंधन नाम का, बस अपने-अपने काम का ?


----------------

हिंदी पट्टी की एक कहावत है - चौबे जी कहां तो छब्बे बनने चले थे दूबे बन के लौटे...।


CONSO UP ME KYA HO RAHA VIS 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अभी 2 दिनों पहले तक समाजवादी पार्टी से फिफ्टी-फिफ्टी सीटें मांग रही थी लेकिन आज उसकी झोली में सिर्फ निल बटे सन्नाटा नजर आ रहा है।


मैं कल से आज तक हुए घटनाक्रम को आपके सामने सिलसिलेवार तरीके से रखना चाहती हूं।


TREATED AKHILESH TWEET SPECIFIC TREATMENT VIS 

बीती रात 11 बजकर 11 मिनट पर अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पोस्ट आया...


इसकी पहली 2 लाइनें थीं  -


'बात सीट की नहीं जीत की है' इस रणनीति के तहत 'इंडिया गठबंधन' के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। 


AKHILESH TWEET 1 VIS

आज सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर राहुल के साथ अखिलेश ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा - 


हमने ये ठाना है 'संविधान, आरक्षण, सौहार्द' बचाना है

'बापू-बाबासाहेब-लोहिया' के सपनों का देश बनाना है


DRY

सवाल पब्लिक का है कि क्या यूपी में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देने का फैसला अखिलेश ने अकेले ले लिया ?


क्योंकि अखिलेश के ऐलान के बाद आज दोपहर में करीब एक से डेढ़ बजे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई। 


LED OPEN AVINASH PANDEY STATEMENT GFX 

इस मुलाकात के बाद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कहा -


"यूपी उपचुनाव में न कांग्रेस का कोई उम्मीदवार होगा और न किसी दूसरे सिम्बल पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

CONT

ये संकेत एक सकारात्मक राजनीति का है, सीट जरूरी नहीं, जीत जरूरी है। 

GFX OUT


DRY

कमाल है भई, सीट जरूरी नहीं, जीत जरूरी है तो 2 दिनों पहले तक कांग्रेस को ये समझ नहीं आ रहा था ? सवाल तो ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या कांग्रेस को खुद की जीत की उम्मीद भी नहीं ?


ALPHA RAHUL SURRENDER VIS 

अगर ये यूपी में इंडिया गठबंधन की रणनीति ही थी तो क्या कांग्रेस को अपनी पार्टी के लिए ऐलान खुद नहीं करना चाहिए था, या कम से कम साझा ऐलान करते ?


उधर, जब ये सवाल उठ रहा है कि क्या अखिलेश के सामने राहुल ने सरेंडर कर दिया...? 


TREATED KHARGE OUT OF DOOR VIS 

तो वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी के नामांकन का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे नामांकन वाले कमरे में दाखिल होने के लिए दरवाजे से झांकते नजर आ रहे हैं।


BJP TWEET ON KHARGE VIS

इस वीडियो पर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा है - 


" आज जिस तरह से मल्लिकार्जुन खड़गे जी को प्रियंका वाड्रा के नामांकन के समय कमरे से बाहर रखा गया…।

ठीक उसी तरह राहुल गांधी आरक्षण हटाने के बाद दलित समाज के लोगों को सम्मान और अवसरों से वंचित रखेंगे।"


DRY

सवाल पब्लिक का है कि क्या अखिलेश के सामने राहुल का जोर चला नहीं, लेकिन खड़गे पर फुल कंट्रोल है ?


अखिलेश ने खींची लकीर, क्या गठबंधन में राहुल बने 'फकीर' ?


सवाल पब्लिक का आज यही है।


TAKE STING

-----------------------------


LED OPEN RAHUL PSYCOLOGY GFX 

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में 6 सीटें मिली हैं। 2009 के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ये सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था।

CONT

हरियाणा 2024 के नतीजों के पहले तक राहुल गांधी कहते थे कि हमने नरेंद्र मोदी की साइकोलॉजी तोड़ दी।

CONT

लेकिन यूपी में कांग्रेस का चुनाव नहीं लड़ना किसकी साइकोलॉजी टूटने का संकेत है, खासकर तब जब राज्य की यूनिट पहले दिन से फिफ्टी-फिफ्टी सीटें मांग रही थी।

GFX OUT


DRY

सुनिए अजय राय ने आज क्या कहा, और पहले क्या कहा करते थे।


TAKE DVE AJAY RAI BITE

(अखिलेश के सामने दम नहीं

हम किसी से कम नहीं ? - HDR 


TRANS -----  अजय राय तब 


DND 8 PM AJAY RAI ON UP 5 SEATS BYTES

00:09 - 00:19


24 जुलाई 2024


अजय राय, अध्यक्ष, यूपी कांग्रेस 

'हमारी 5 सीटों की मांग है'

...................................

AJAY RAI BYTE 8PM R


00:06 - 00:13 


21 अक्टूबर 2024


अजय राय, अध्यक्ष, यूपी कांग्रेस 

'5 सीटों के प्रस्ताव पर विचार चल रहा'


..................................

AJAY RAI BYTE 8 PM R1


00:00 - 00:07


22 अक्टूबर 2024


अजय राय, अध्यक्ष, यूपी कांग्रेस 

'हम अपने 5 सीटों के प्रस्ताव पर कायम हैं'

........................................


TRANS ----- अजय राय अब


8 PM AJAY RAI TODAY BYTE 1

8 PM AJAY RAI TODAY BYTE 2

8 PM AJAY RAI TODAY BYTE 3


अजय राय, अध्यक्ष, यूपी कांग्रेस 

'ये बलिदान नहीं सहयोग है'

'एकजुट हैं, मिलकर लड़ रहे हैं'

)


---------------

DRY

कमाल है भई... सरेंडर नहीं सहयोग है ...तो ऐसा सहयोग अखिलेश भी तो कर सकते थे.. ?


LED OPEN WHY CONGRESS DIDN'T CONTEST GFX

वैसे अटकलें तो ये हैं कि गाजियाबाद और खैर विधानसभा की सीटें कांग्रेस को ऑफर हुई थीं,

CONT

इन दोनों सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हुई थी। 

CONT

फूलपुर और मझवां सीट कांग्रेस लड़ना चाहती थी क्योंकि वहां उसे बेहतर मुकाबले की उम्मीद थी।

GFX OUT

 

DRY

मैं स्पष्ट कर दूं...ये सिर्फ अटकलें थीं...लेकिन अब तो यूपी उपचुनाव से कांग्रेस आउट हो चुकी है।


इस बीच समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के इस सहयोग पर कांग्रेस से अलग हो चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम् का तंज बहुत भारी है। सुनिए उन्होंने क्या कहा -


TAKE PRAMOD KRISHNAM BITE

(मैं तो ये कहना चाहता हूं कि जब कांग्रेस का अंतिम संस्कार कर ही दिया है तो फिर ये झंडा, डंडा ये चुनाव निशान और ये दफ्तर क्यों खोल रखा है? कांग्रेस के दफ्तर को भी समाजवादी पार्टी को सौंप देना चाहिए। और पूरी पार्टी को मर्ज कर देना चाहिए।)

 

---------

DRY

प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार रह चुके प्रमोद कृष्णम पर कांग्रेस ने जवाब नहीं दिया...


SPL ALPHA KHARGE OUT OF THE DOOR VIS  

तो उधर प्रियंका गांधी के वायनाड नामांकन के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के वायरल वीडियो पर कांग्रेस से बीजेपी जवाब मांग रही है...।


बीजेपी का आरोप है कि गांधी परिवार के आगे मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान हुआ...बीजेपी इसे दलितों का अपमान बता रही है।


DRY

हालांकि ये भी सच्चाई है कि प्रियंका गांधी के नॉमिनेशन में खड़गे जी अंदर मौजूद रहे...।


 2 WIN KHARGE IN PRIYANKA NOMINATION VIS 

नॉमिनेशन रूम की भी 2 तस्वीरें हैं - एक तस्वीर में मल्लिकार्जुन खड़गे पहली कतार में बैठे हैं और सोनिया गांधी दूसरी लाइन में हैं और दूसरी तस्वीर में खड़गे पीछे बैठे हैं और सोनिया गांधी आगे की कतार में हैं। 


DRY

बहरहाल, आप सुनिए खड़गे को लेकर आज बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने क्या कहा।


TAKE GAURAV BHATIA BITE

(गौरव भाटिया, प्रवक्ता, बीजेपी

आप टिकट किसे दें ये आपका अंदरूनी मामला है, अध्यक्ष किसे बनाएं ये आपका अंदरूनी मामला है। लेकिन अगर एक नेता है वो पिछड़े समाज से आता है, और जिस कमरे में नामांकन हो रहा था उस कमरे के दरवाजे को बंद कर दिया जाए और एक व्यक्ति झांक रहा हो पीछे से और वो व्यक्ति कोई और नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे जी थे। इससे ज्यादा आपत्तिजनक बात और क्या हो सकती है कि आप राजनीति में अपना, ओछी घटिया राजनीति करते हुए जो दलित समाज से आता है, पिछड़े समाज से आता है उसका इस्तेमाल करते हैं।)


No comments:

Post a Comment